प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि आठ लोग अब भी लापता हैं, जिनमें से पांच दमकलकर्मी हैं।
इन विस्फोटों में कुल 99 दमकलकर्मियों, 11 पुलिस अधिकारियों और 55 नागरिकों की मौत हो गई।
तिआनजिन के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे। गोदाम में भारी मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे, जिनमें लगभग 700 टन सोडियम साइनाइड भी था।