समाचार पत्र ‘हुर्रियत’ के मुताबिक, इसमें कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों ने दियारबाकिर के हानी जिले की गेंडारमेरी चौकी पर हमला कर दिया।
हमले के बाद तुर्की सैनिकों और पीकेके आतंकवादियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया।
घटनास्थल पर लगभग 22 एंबुलेंस भेजी गई थीं। अभी तक मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। एक घायल सैनिक को दियारबाकिर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।