Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिल्ली में खुशनुमा मौसम | dharmpath.com

Thursday , 8 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में खुशनुमा मौसम

दिल्ली में खुशनुमा मौसम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही। यहां आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में दोपहर तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि इससे आद्र्रता से निजात नहीं मिलने का अनुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “गुरुवार को दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह या शाम चार बजे के आसपास हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”

अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपस रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता करीब 3,000 मीटर दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में खुशनुमा मौसम Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही। यहां आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही। यहां आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो Rating:
scroll to top