नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी।”
अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण मे आद्र्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।