नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।