नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएएमडी के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।