नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा और बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।