Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन | dharmpath.com

WordPress database error: [Duplicate entry 'content_after_add_post' for key 'option_name']
INSERT INTO wp_options ( option_name, option_value, autoload ) VALUES ( 'content_after_add_post', 'yes', 'no' )

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। सुबह/शाम में […]" />

Sunday , 15 June 2025

Home » भारत » दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन

दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। सुबह/शाम में सामान्य से लेकर घना कोहरा छाने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हें।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 96 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 500 मीटर रही।

उत्तरी रेलवे की ओर से रविवार को कहा गया कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कोहरे की वजह से विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस व महाबोधि एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन Reviewed by on . नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल् नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल् Rating:
scroll to top