नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सुहावनी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।