नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत और दृश्यता 250 मीटर दर्ज की गई।
दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।