Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिशा पटानी की प्रेरणा हैं प्रियंका | dharmpath.com

Tuesday , 13 May 2025

Home » मनोरंजन » दिशा पटानी की प्रेरणा हैं प्रियंका

दिशा पटानी की प्रेरणा हैं प्रियंका

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिशा पटानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘एम.एस.धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ में दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा, “मैं प्रियंका चोपड़ा की बड़ी प्रशंसक हूं। वह अद्भुत हैं और बढ़िया अभिनेत्री हैं। उन्होंने मुझ पर बहुत प्रभाव डाला है।”

आगे उन्होंने कहा कि इस पेशे में आने से पहले उनका अभिनय के प्रति कोई रूझान नहीं था। लोगों को लगता है कि अभिनय करना आसान है, लेकिन इससे जुड़ने के बाद पता चलता है कि यह वास्तव में कठिन है।

दिशा ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपने काम का संतुलन बनाया है, उससे वह उनके लिए प्रेरणा बन गई हैं।

नीरज पांडे निर्देशित आगामी फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ के बारे में उन्होंने कहा कि निर्देशक की वजह से उनके लिए फिल्म में काम करना आसान रहा।

दिशा ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बताया, “प्रियंका (फिल्म में नाम) बहुत सकारात्मक सोच वाली लड़की है। वह खुशमिजाज और सच्ची लड़की है। मुझे लगता है कि मुझमें और इस चरित्र में काफी समानताएं हैं।”

दिशा का कहना है कि उन्हें आलोचनाओं से डर नहीं लगता और वह आलोचनाओं से सीखना चाहती हैं।

फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होगी।

दिशा पटानी की प्रेरणा हैं प्रियंका Reviewed by on . मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिशा पटानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। वह जल्द ही फिल्म 'एम.एस.धोनी : द अन्टोल्ड स मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिशा पटानी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। वह जल्द ही फिल्म 'एम.एस.धोनी : द अन्टोल्ड स Rating:
scroll to top