Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दीपा करमाकर देश का गौरव : शाहरुख | dharmpath.com

Wednesday , 7 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » दीपा करमाकर देश का गौरव : शाहरुख

दीपा करमाकर देश का गौरव : शाहरुख

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के वोल्ट्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर की प्रशंसा की और उन्हें ‘देश का गौरव’ बताया।

शाहरुख ने दीपा की तारीफ में कहा कि भारतीय महिला जिमनास्ट की उपलब्धियां उन्हें प्रेरित करती हैं।

शाहरुख ने जिमनास्ट की तस्वीर पर लिखा, “आखिरकार हमारे पास भी खुद की नाडिया कोमनेकी (पूर्व रोमानियाई जिमनास्ट) हो गई है। दीपा करमाकर आप हमारे देश का गौरव हैं। आपकी उपलब्धियां हमें प्रेरित करती हैं।”

करमाकर विश्व जिमनास्ट इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं। 22 वर्षीया ने अपने पहले प्रयास में 14.833 प्वॉइंट हासिल किए जो शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए पर्याप्त थे। अपने दूसरे और अंतिम प्रयास में करमाकर ने 14.566 अंक हासिल किए।

करमाकर ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

दीपा करमाकर देश का गौरव : शाहरुख Reviewed by on . मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के वोल्ट्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के वोल्ट्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला Rating:
scroll to top