Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 द्रौपदी का किरदार निभाने को उत्साहित ऋचा | dharmpath.com

Sunday , 11 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » द्रौपदी का किरदार निभाने को उत्साहित ऋचा

द्रौपदी का किरदार निभाने को उत्साहित ऋचा

मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बड़े पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं।

ऋचा ने कहा, “मैं महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए दिलचस्प है। मैंने बचपन में महाभारत पढ़ी है और मुझे यह काफी दिलचस्प लगा।”

अभिनेता वीर दास की बहन तृषा के पहले उपन्यास ‘मिस द्रौपदी कुरु : आफ्टर द पांडवाज’ के विमोचन पर ऋचा ने पौराणिक शैली में कदम रखने की इच्छा जताई।

इस उपन्यास को हार्पर कॉलिन्स ने भारत में प्रकाशित किया है।

किताब के बारे में ऋचा ने कहा, “यह सही मायने में क्लासिक पौराणिक कथाओं की आधुनिकताओं के अनुकूल है।”

कार्यक्रम की मेजबानी वीर ने की। इसमें मानसी स्कॉट, अनुराग श्रीवास्तव, सुचित्रा पिल्लई, श्रुति सेठ और अश्विन मुस्कान जैसे अतिथि उपस्थित हुए।

द्रौपदी का किरदार निभाने को उत्साहित ऋचा Reviewed by on . मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बड़े पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं।ऋचा ने कहा, "मैं महाभारत में द्रौपदी का क मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बड़े पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं।ऋचा ने कहा, "मैं महाभारत में द्रौपदी का क Rating:
scroll to top