Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 नडाल ने अपनी अकादमी में दी बाढ़ पीड़ितों को शरण | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » नडाल ने अपनी अकादमी में दी बाढ़ पीड़ितों को शरण

नडाल ने अपनी अकादमी में दी बाढ़ पीड़ितों को शरण

मैजोर्का (स्पेन), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने साबित कर दिया है कि वह केवल टेनिस कोर्ट पर एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बाहर भी एक अच्छे इंसान हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैजोर्का के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नडाल ने अपनी अकादमी खोल दी। इसी अकादमी में इन बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है।

ट्विटर पर जारी एक बयान में नडाल ने कहा, “मैजोर्का के लिए दुखद दिन। मेरा समर्थन बाढ़ पीड़ितों के परिजनों के साथ है।”

मैजोर्का में आई बाढ़ में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में नडाल ने छत की तलाश में घूम रहे पीड़ितों को अपनी अकादमी में शरण दी है।

उल्लेखनीय है कि नडाल ने साल 2016 में इस अकादमी को खोला था।

नडाल ने अपनी अकादमी में दी बाढ़ पीड़ितों को शरण Reviewed by on . मैजोर्का (स्पेन), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने साबित कर दिया है कि वह केवल टेनिस कोर्ट पर एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बाहर भी एक अच् मैजोर्का (स्पेन), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने साबित कर दिया है कि वह केवल टेनिस कोर्ट पर एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बाहर भी एक अच् Rating:
scroll to top