Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 नशीले पदार्थो की तस्करी में 2 नाइजीरियाई साहित 5 गिरफ्तार | dharmpath.com

Saturday , 3 May 2025

Home » भारत » नशीले पदार्थो की तस्करी में 2 नाइजीरियाई साहित 5 गिरफ्तार

नशीले पदार्थो की तस्करी में 2 नाइजीरियाई साहित 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। नशीले पदार्थो की तस्करी के अलग-अलग मामलों में यहां दो नाइजीरियाइयों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 मार्च को उत्तरी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में दबिश देकर एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक ईजियाफुलुकवे को गिरफ्तार किया।

ईजियाफुलुकवे अपने ग्राहकों में से एक को नशीले पदार्थो की खेप पहुंचाने गया था और वहीं पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 20 ग्राम कोकीन बरामद किया। वह पिछले साल फरवरी में दिल्ली आया था।

उसी दिन दूसरे नाइजीरियाई नागरिक मिके (27) को मध्य दिल्ली के पंचकुइयां रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 20 ग्राम कोकीन बरामद किया। वह वर्ष 2012 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और दक्षिणी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में रहता था। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा आधी रात में छापेमारी के कारण यह इलाका चर्चा में रहा है।

तीसरी घटना में 12 मार्च को तेलंगाना निवासी बोडा लालू और भुक्या लिंग्गर (29) को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 से गिरफ्तारकिया गया। यहां वे अपने ग्राहक को गांजा पहुंचाने गए थे।

दोनों के पास से कुल 32 किलो मादक पदार्थ बराम किए गए हैं।

अंतिम घटना में दिल्ली निवासी मोहिउद्दीन (49) को बेहर श्रेणी के 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूर्वी दिल्ली में सीमापुरी के निवासी को पूर्व दिल्ली के निगम बोध घाट के समीप से 12 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि जब्त मादक पदार्थो का कुल कीमत करीब 1 करोड़ आंकी गई है। जब्त नशीले पदार्थो में 200 ग्राम हेरोइन, 60 ग्राम कोकीन और 32 किलो गांजा है।

नशीले पदार्थो की तस्करी में 2 नाइजीरियाई साहित 5 गिरफ्तार Reviewed by on . नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। नशीले पदार्थो की तस्करी के अलग-अलग मामलों में यहां दो नाइजीरियाइयों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताय नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। नशीले पदार्थो की तस्करी के अलग-अलग मामलों में यहां दो नाइजीरियाइयों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताय Rating:
scroll to top