Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में 14 कैदियों को दी गई फांसी | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में 14 कैदियों को दी गई फांसी

पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में 14 कैदियों को दी गई फांसी

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब एवं बलुचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलग-अलग जेलों में 14 कैदियों को फांसी दी गई।

मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली।

समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, दो कैदियों को लाहौर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई।

सियालकोट जिला कारागार में एक लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में 1999 में दोषी पाए गए दो कैदियों को फांसी दी गई।

साहीवाल केंद्रीय कारागार में एक कैदी को फांसी दी गई।

फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में तीन कैदियों को फांसी दी गई, जिनमें से दो 1998 में तीन व्यक्तियों की हत्या के दोषी पाए गए थे, जबकि एक 2004 में सात लोगों की हत्या का दोषी था।

गुजरांवाला केंद्रीय कारागार में तीन कैदियों को, मुल्तान केंद्रीय कारागार में एक को और मच्छ कारागार में दो को फांसी दी गई।

पाकिस्तान ने 10 मार्च को देश में मृत्युदंड पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया था।

पाकिस्तान में बीते साल 16 दिसंबर को एक सैन्य स्कूल में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरुआत में सिर्फ आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए मृत्युदंड पर से प्रतिबंध हटाया गया था, जिसमें 150 लोगों की जानें गई थीं, लेकिन अब सभी बड़े आपराधिक मामलों के लिए मृत्युदंड पर लगी रोक हटा दी गई है।

पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में 14 कैदियों को दी गई फांसी Reviewed by on . इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब एवं बलुचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलग-अलग जेलों में 14 कैदियों को फांसी दी गई।मीडिया रपटों से यह जानकारी इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब एवं बलुचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलग-अलग जेलों में 14 कैदियों को फांसी दी गई।मीडिया रपटों से यह जानकारी Rating:
scroll to top