पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी के अनुसार, पटना में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
बिहार के अन्य शहरों जैसे गया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, भागलपुर में 22.8 डिग्री तथा पूर्णिया में 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, गया में 29.4 डिग्री और पूर्णिया में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।