Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार : दशहरा मेले में ‘ब्लेडमैन’ का कहर, 15 महिलाएं जख्मी | dharmpath.com

Sunday , 11 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार : दशहरा मेले में ‘ब्लेडमैन’ का कहर, 15 महिलाएं जख्मी

बिहार : दशहरा मेले में ‘ब्लेडमैन’ का कहर, 15 महिलाएं जख्मी

जहानाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय में लगे दशहरा मेले के दौरान एक ‘ब्लेडमैन’ मनचलों ने कहर बरपा। मनचलों ने 15 से ज्यादा महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को विजयादशमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जहानाबाद के ठाकुरबाड़ी इलाके में मेला देखने पहुंचे थे। इसी दौरान मनचलों ने 15 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मची अफरा-तफरी से डरकर लोग मेला छोड़ घर लौट गए। पीड़ितों में ज्यादातर की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों के पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार : दशहरा मेले में ‘ब्लेडमैन’ का कहर, 15 महिलाएं जख्मी Reviewed by on . जहानाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय में लगे दशहरा मेले के दौरान एक 'ब्लेडमैन' मनचलों ने कहर बरपा। मनचलों ने 15 से ज्यादा महिलाओं को जहानाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिला मुख्यालय में लगे दशहरा मेले के दौरान एक 'ब्लेडमैन' मनचलों ने कहर बरपा। मनचलों ने 15 से ज्यादा महिलाओं को Rating:
scroll to top