पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा और शाम के बाद अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।
केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री तथा गया का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, भागलपुर का 34.5 डिग्री और गया का 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।