हाजीपुर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ताड़ का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, कैलीटांड गांव निवासी महेन्द्र पासवान बिना किसी से पूछे गांव के ही उमाकांत सिंह के ताड़ के पेड़ से खगड़ा (ताड़ की पत्ती) काट रहे थे। जब इस बात की जानकारी उमाकांत सिंह को मिली तो उन्होंने महेंद्र पासवान को खगड़ा काटने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और बात बढ़ गई। इसी दौरान महेंद्र ने किसान उमाकांत सिंह पर लाठी से कई प्रहार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।
हाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक राशिद जमां ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।