Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बिहार में बारिश के बाद लुढ़का पारा | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » बिहार में बारिश के बाद लुढ़का पारा

बिहार में बारिश के बाद लुढ़का पारा

पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गुरुवार को सुबह तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 15.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बिहार में बारिश के बाद लुढ़का पारा Reviewed by on . पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई ह पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई ह Rating:
scroll to top