पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा व अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और आंधी चलने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, गया का 23.8 डिग्री और पूर्णिया का 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।