पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप में तल्खी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार के अन्य शहरों जैसे गया में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, भागलपुर में 24 डिग्री तथा पूर्णिया में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, गया में 37.7 डिग्री और पूर्णिया में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।