Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बीबीसी के वृत्तचित्र के बचाव में उतरा बॉलीवुड | dharmpath.com

Thursday , 8 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » बीबीसी के वृत्तचित्र के बचाव में उतरा बॉलीवुड

बीबीसी के वृत्तचित्र के बचाव में उतरा बॉलीवुड

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। सिने हस्तियों 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित ‘बीबीसी’ के विवादास्पद वृत्तचित्र ‘इंडियाज डाउटर’ के प्रसारण पर रोक लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने इसे ‘दूषित मानसिकता’ बताया है। साथ ही ‘इस पर रोक क्यों’ और ‘हम कहां जा रहे हैं?’ जैसे सवाल उठाए हैं।

‘इंडियाज डाउटर’ किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अदालत से वृत्तचित्र के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश ले लिए गए हैं।

इस प्रतिबंध पर बॉलीवुड खुलकर बोला :

-बोमन ईरानी : वृत्तचित्र सच की कहानियां हैं। हमें इंडियाज डाउटर वृत्तचित्र की सच्चाई की बजाय उस हकीकत पर शर्मिदा होना चाहिए।

-पुनीत मल्होत्रा : अभी अभी बीबीसी का वृत्तचित्र इंडियाज डाउटर देखा। इसे हमारे समाज को आईना दिखाने और मर्द कैसे सोचता है, ये दिखाने के लिए दिखाया जाना जरूरी है।

-अनुराग बसु : अभी वृत्तचित्र इंडियाज डाउटर देखा। इस पर रोक लगाने की बजाय इसे देखना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

-जेनेलिया डिसूजा : कृपा करके इंडियाज डाउटर देखें। हमें हम में और हमारे आसपास मौजूद बुराई को समझने व मिटाने की जरूरत है।

-अनुभव सिन्हा : अभी-अभी इंडियाज डाउटर देखकर हटा हूं। उन्हें इस पर रोक क्यों लगानी चाहिए? क्यों?

-वीर दास : मुझे नहीं मालूम कि इस वृत्तचित्र में क्या है। लेकिन ऐसा लगता है कि देश शर्मिदगी की बजाय इस देश की महिलाओं के खिलाफ ज्यादा लड़ रहा है।

-कबीर बेदी : पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक द्वारा निर्मित इंडियाज डाउटर के प्रसारण पर रोक लगाने के सरकार के निर्णय से भारत की छवि को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

-शिरीष कुंदर : अब उन लोगों पर एफआईआर दर्ज होने का इंतजार करो, जिन्होंने यह प्रतिबंधित वृत्तचित्र शेयर किया और जिन्होंने इसे देखा।

-गोल्डी बहल : इंडियाज डाउटर पर प्रतिबंध क्यों? यह हमारा चौंकाने वाला सच है। पुरुषों की ऐसी मानसिकता पर प्रतिबंध लगाएं।

बीबीसी के वृत्तचित्र के बचाव में उतरा बॉलीवुड Reviewed by on . मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। सिने हस्तियों 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित 'बीबीसी' के विवादास्पद वृत्तचित्र 'इंडियाज डाउटर' क मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। सिने हस्तियों 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित 'बीबीसी' के विवादास्पद वृत्तचित्र 'इंडियाज डाउटर' क Rating:
scroll to top