Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बैतूल-तिलक कार्यक्रम में भोजन के बाद डेढ़ सौ से ज्‍यादा लोगों की हालत बिगड़ी | dharmpath.com

Friday , 2 May 2025

Home » राज्य का पन्ना » बैतूल-तिलक कार्यक्रम में भोजन के बाद डेढ़ सौ से ज्‍यादा लोगों की हालत बिगड़ी

बैतूल-तिलक कार्यक्रम में भोजन के बाद डेढ़ सौ से ज्‍यादा लोगों की हालत बिगड़ी

May 6, 2022 9:59 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on बैतूल-तिलक कार्यक्रम में भोजन के बाद डेढ़ सौ से ज्‍यादा लोगों की हालत बिगड़ी A+ / A-
बैतूल- जिले के पिंडरई गांव में गुरुवार रात टीका कार्यक्रम में शामिल हुए डेढ़ सौ से से अधिक लोग खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। सभी को मुलताई अस्पताल में रात 10 बजे भर्ती किया गया। पीड़ित अधिक होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए तो बीमारों को बेंच पर लिटा दिया गया और उनका उपचार किया गया। जिस युवती का तिलक कार्यक्रम था, वह भी बीमार हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रघुवंशी परिवार की बेटी प्रियांशु का तिलक कार्यक्रम था। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद भोजन शुरू हुआ। जिन लोगों ने भोजन कर लिया, उन्हें कुछ देर बाद उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। एक के बाद एक जब लोग पीड़ित होने लगे तब भोजन में कोई गड़बड़ी का संदेह हुआ। सभी पीड़ितों को निजी साधनों से मुलताई अस्पताल लाया गया। डाक्टर अमित नागवंशी ने बताया कि खराब भोजन करने से लोग बीमार हुए हैं, उपचार किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 11 बजे तक 160 लोग उल्टी दस्त का शिकार होने पर निजी और सरकारी अस्पताल पहुंचे। देर रात कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंच गई थी। सभी बीमार लोगों का उपचार किया गया। खाद्य विभाग की टीम को रात में ही भोजन की जांच कर सैम्पल लेने के लिए भेजा गया। आशंका जताई जा रही है कि भोजन के साथ बनाई गई रबड़ी में कोई गड़बड़ी हो सकती है। जिन लोगो ने रबड़ी नही खाई थी, उन्हें कोई परेशानी नही हुई। कलेक्टर बैंस ने बताया कि चिंता की कोई बात नही है, सभी की हालत बेहतर है। खाद्य सामग्री के सैम्पल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। उपचार के बाद सभी को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बैतूल-तिलक कार्यक्रम में भोजन के बाद डेढ़ सौ से ज्‍यादा लोगों की हालत बिगड़ी Reviewed by on . बैतूल- जिले के पिंडरई गांव में गुरुवार रात टीका कार्यक्रम में शामिल हुए डेढ़ सौ से से अधिक लोग खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। सभी को मुलताई अस्पताल बैतूल- जिले के पिंडरई गांव में गुरुवार रात टीका कार्यक्रम में शामिल हुए डेढ़ सौ से से अधिक लोग खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। सभी को मुलताई अस्पताल Rating: 0
scroll to top