Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 भारतीय अन्तरिक्ष-यात्री राकेश का जन्मदिन आज | dharmpath.com

Wednesday , 30 April 2025

Home » भारत » भारतीय अन्तरिक्ष-यात्री राकेश का जन्मदिन आज

भारतीय अन्तरिक्ष-यात्री राकेश का जन्मदिन आज

January 13, 2015 9:01 pm by: Category: भारत Comments Off on भारतीय अन्तरिक्ष-यात्री राकेश का जन्मदिन आज A+ / A-

भारत के पहले और विश्व के 138 वें अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का आज 66 वाँ जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था।

9Rakesh-Sharma21984 में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन और सोवियत संघ के इण्टरकॉसमॉस कार्यक्रम के एक संयुक्त अन्तरिक्ष अभियान के दौरान राकेश शर्मा आठ दिन तक अन्तरिक्ष में रहे। ये उस समय भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर और विमानचालक थे। 2 अप्रैल 1984 को दो अन्य सोवियत अन्तरिक्षयात्रियों के साथ सोयूज टी-11 में राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में गए थे। इस उड़ान के दौरान उन्होंने अन्तरिक्ष से उत्तरी भारत की त्तस्वीरें खींची।उनकी अन्तरिक्ष उड़ान के दौरान भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने जब राकेश शर्मा से यह पूछा कि ऊपर अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो राकेश शर्मा ने उत्तर दिया- “सारे जहाँ से अच्छा”। तब राकेश शर्मा के इस जवाब ने हर हिन्दुस्तानी को रोमांचित कर दिया था। इस अन्तरिक्ष उड़ान के बाद भारत सरकार ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया था। रेडियो ’स्पूतनिक-रूस’ उन्हें उनकी 66 वीं जयन्ती पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और उनके स्वस्थ, सकुशल व सुखी रहने की कामना करा है।

रेडिओ रूस से

भारतीय अन्तरिक्ष-यात्री राकेश का जन्मदिन आज Reviewed by on . भारत के पहले और विश्व के 138 वें अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का आज 66 वाँ जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था। 1984 में भारत भारत के पहले और विश्व के 138 वें अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का आज 66 वाँ जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था। 1984 में भारत Rating: 0
scroll to top