Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख राहुल गांधी बताएंगे : मौर्य | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख राहुल गांधी बताएंगे : मौर्य

मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख राहुल गांधी बताएंगे : मौर्य

केशव रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में आयोजित भाजपा कानपुर आईटी विभाग की बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईटी जगत में जुड़ा 80 प्रतिशत से अधिक युवा भाजपा के पक्ष में एक नई क्रांति को सृजित कर रहा है जोकि 2019 की महाविजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए केशव ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। विपक्षी दलों के नोटबंदी का मुद्दा उठाने पर उन्होंने कहा कि विपक्षी इन दिनों नोटबंदी का मुद्दा उछाल कर देश से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस व राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अपने दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गाधी और पिता राजीव गांधी की शायद याद न हो लेकिन नोटबंदी की तारीख याद है। क्योंकि राहुल गांधी की चार पीढ़ियों की कमाई पीएम मोदी के एक फैसले से रद्दी में बदल गई थी।

नोटबंदी से सपा-बसपा भी बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी लड़ाई कांग्रेस से रहती है और प्रदेश में कुछ लड़ाई सपा-बसपा से बची है। सपा और बसपा ने प्रदेश को 20 साल, जबकि कांग्रेस ने देश को 100 साल पीछे कर दिया। इसलिए देश से इन्हें माफी मांगनी चाहिए।

राम मंदिर का मुद्दा छेड़ते हुए केशव ने जय श्रीराम के नारे लगाए और राम मंदिर का एक नया स्लोगन देते हुए कहा कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख राहुल गांधी ही बताएंगे।

इससे पहले केशव ने आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को साइबर योद्धा नाम दिया और कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया सबसे बड़ा मंच होगा। हम सभी को आज सोशल मीडिया की दरकार है। आज अगर हम लोग सोशल मीडिया से मुंह मोड़ लेंगे तो हम पीछे रह जाएंगे। इसलिए हर राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और सामाजिक गतिविधियों में जुड़ा हर शख्स सोशल मीडिया को अपना माध्यम बना कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आईटी जगत में जुड़ा 80 प्रतिशत से अधिक युवा भाजपा के पक्ष में एक नई क्रांति को सृजित कर रहा है जोकि 2019 की महा विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसके बाद उन्होंने झांसी मंडल में लोक-निर्माण-विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख राहुल गांधी बताएंगे : मौर्य Reviewed by on . केशव रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में आयोजित भाजपा कानपुर आईटी विभाग की बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे केशव रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर में आयोजित भाजपा कानपुर आईटी विभाग की बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे Rating:
scroll to top