भोपाल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सागर संभाग में लू चल सकती है।
मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 20.4 डिग्री और जबलपुर में 21.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, इंदौर में 40.2 डिग्री, ग्वालियर में 41.4 डिग्री और जबलपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।