भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में गर्मी चरम पर है। गुरुवार की सुबह से निकली तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण राज्य में गर्मी बढ़ी है और तापमान में उछाल आया है। बीते 24 घंटों के दौरान खंडवा, राजगढ़ आदि स्थानों पर 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी व गर्म हवाएं परेशान करने वाली होंगी।
राज्य में गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।