भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, इंदौर का 22.3 डिग्री, ग्वालियर का 21.6 डिग्री और जबलपुर का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, इंदौर का 31.8 डिग्री, ग्वालियर का 36.3 डिग्री और जबलपुर का 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।