भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को मौसम साफ है और तेज धूप से ठंड का असर कम है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार की सुबह धूप के बीच चल रही हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड के मिजाज में भी बदलाव आ रहा है। सुबह और रात को ठंड का जोर होता है, तो दिन में धूप चुभन पैदा कर देती है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम में किसी तरह का बदलाव न होने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14़ 2 डिग्री, ग्वालियर का 8़ 6 डिग्री और जबलपुर का 13़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।