राज्य के मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। तेज धूप चुभन पैदा करने वाली है। वहीं, बादलों की मौजूदगी से उमस बढ़ जाती है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में आए बदलाव ने तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.3 डिग्री, ग्वालियर का 18.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35़ 2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा।