Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मुंबईवासियों को दीवाना बनाएंगे कुमार सानू | dharmpath.com

Sunday , 15 June 2025

Home » मनोरंजन » मुंबईवासियों को दीवाना बनाएंगे कुमार सानू

मुंबईवासियों को दीवाना बनाएंगे कुमार सानू

मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने गीतों से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले गायक कुमार सानू अगले महीने मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगे।

एक बयान के मुताबिक, सानू 9 जनवरी को मुंबई के कुर्ला स्थित डबलिन स्क्वायर में कार्यक्रम पेश करेंगे। इस दौरान वह बॉलीवुड के कुछ सुपरहिट गानों से दर्शकों को सम्मोहित करेंगे।

इस कार्यक्रम की टिकट का मूल्य 300 रुपये है।

सानू ने ‘तुम दिल की धड़कन’, ‘दिल ने ये कहा’, ‘जीएं तो जीएं’ जैसे कई सुपर हिट गीतों को गाया है। सानू आखिरी बार फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ में अपने सुरों का जलवा बिखेरते हुए नजर आए थे। अब वह लाइव कार्यक्रम के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाएंगे।

मुंबईवासियों को दीवाना बनाएंगे कुमार सानू Reviewed by on . मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने गीतों से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले गायक कुमार सानू अगले महीने मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगे। एक बयान के मुताबिक, स मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने गीतों से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले गायक कुमार सानू अगले महीने मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगे। एक बयान के मुताबिक, स Rating:
scroll to top