मेरठ के शहर में गुदड़ी बाजार और तीरगरान के बीच विवादित कुएं पर कब्जे को लेकर दो समुदायों के बीच हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोलियां लगीं जिसमें से एक की मौत हो गई.
सूत्रों के अनुसार पत्थरबाजी, ताबड़तोड़ और फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
घटना के बाद भीड़ ने डीएम नवदीप रिनवा को घेर लिया था. हालांकि मेरठ जोन के आईजी ने डीएम को भीड़ से बचाया. भीड़ ने एसपी सिटी के साथ भी धक्कामुक्की की.
बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी से 40 से ज्यादा लोग घायल हुए और तीन को गोलियां लगीं.
dharmpath.com dharmpath