काठमांडू, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार तड़के नेपाल के मुस्तांग जिले में मुक्तिनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।
वह पशुपतिनाथ मंदिर भी जाएंगे और नई दिल्ली लौटने से पहले अभिनंदन समारोह में शिरकत भी करेंगे।
मुक्तिनाथ थोरोंग ला पर्वतीय दर्रे की तराई से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर है। मोदी मुक्तिछेत्र में विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद वह काठमांडू लौटेंगे और पशुपतिनाथ मंदिर जाएंगे।
मोदी नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिह पुरी की मेजबानी में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे।
वह काठमांडू मेट्रोपॉविटन सिटी की ओर से आयोजित समारोह में भी शिरकत करेंगे।
मोदी नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।