Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 रूस : जंगल में आग, मृतकों की संख्या 23 हुई | dharmpath.com

Monday , 26 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » रूस : जंगल में आग, मृतकों की संख्या 23 हुई

रूस : जंगल में आग, मृतकों की संख्या 23 हुई

मास्को, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के खाकासिया गणराज्य में जंगलों में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी रूसी जांच समित ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, ‘इंटरफैक्स’ समाचार एजेंसी ने सोमवार को एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से बताया कि तीन बच्चों सहित 77 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। चार घायलों की हालत बहुत गंभीर है।

आपातकालीन मंत्रालय ने पहले बताया था कि रविवार को जंगल में भड़की आग में 40 गांव चपेट में आए हैं। इस आग में 1,000 से ज्यादा घर बर्बाद हो गए और लगभग 5,000 लोगों बेघर हो गए।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्रि पेशकोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खाकासिया की स्थिति के बारे में सूचित किया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी, बचावकर्ता और अन्य आपातकालीन सेवाएं आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं।

गणराज्य की सरकार के प्रमुख विक्टर जिमिन ने बताया कि जंगलों में आग लगने से पांच अरब रुबल्स (9.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी बहाली में कई महीनों का समय लगेगा।

मंत्रालय ने बताया कि आग से प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिपूर्ति के लिए 1.1 अरब रुबल्स आवंटित कि जाएंगे।

शुरुआती जांच के मुताबिक आग शुष्क मौसम के साथ तेज हवाएं चलने के कारण लगी।

रूस : जंगल में आग, मृतकों की संख्या 23 हुई Reviewed by on . मास्को, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के खाकासिया गणराज्य में जंगलों में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी रूसी जांच समित ने मास्को, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के खाकासिया गणराज्य में जंगलों में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी रूसी जांच समित ने Rating:
scroll to top