मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा 30 सितंबर, 2016 से प्रभावी है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने कहा, “कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफे के साहनी के आग्रह को कंपनी ने स्वीकार कर लिया, जो 30 सितंबर, 2016 से प्रभावी है। व्यक्तिगत कारणों से वह परिवार सहित दिल्ली जा रहे हैं।”
कंपनी के मुताबिक, “कंपनी के साथ पहले से ही कार्यरत विलियम (बिल) बर्नी तथा गुरदीप सिंह तत्काल प्रभाव से कंपनी के कार्यकारी सीईओ का पदभार संभालेंगे।”