Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 79 अंक नीचे (राउंडअप) | dharmpath.com

Wednesday , 30 April 2025

Home » मनोरंजन » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 79 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 79 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ।

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 6.41 अंकों की तेजी के साथ 27,432.14 पर खुला और 78.91 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 27,346.82 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,512.80 के ऊपरी और 27,203.25 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.21 फीसदी), भेल (3.94 फीसदी), इंफोसिस (1.99 फीसदी), बजाज ऑटो (1.61 फीसदी) और मारुति (1.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एसएसएलटी (7.63 फीसदी), हिंडाल्को (6.17 फीसदी), टाटा स्टील (3.79 फीसदी), आईटीसी (3.29 फीसदी) और विप्रो (1.86 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की तेजी के साथ 8,307.25 पर खुला और 21.85 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,326.45 के ऊपरी और 8,236.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 20.86 अंकों की गिरावट के साथ 10,471.91 पर और स्मॉलकैप 50.43 अंकों की गिरावट के साथ 11,201.08 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी), बिजली (0.38 फीसदी), वाहन (0.38 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.19 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के धातु (3.50 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.90 फीसदी), रियल्टी (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.64 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.62 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,259 शेयरों में तेजी और 1,599 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 122 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 79 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.8 मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.8 Rating:
scroll to top