शेयर बाजार गुड फ्राइडे पर बंद

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहे। इससे पहले गुरुवार को भी महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद थे।

पिछले कारोबारी दिवस बुधवार को शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ बंद हुए थे। बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302.65 अंकों या 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 28,260.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95.25 अंकों या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 8,586.25 पर बंद हुए थे।

शेयर बाजार गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर बंद रहे थे। अब शेयर बाजार अगले सप्ताह सोमवार को विधिवत खुलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493