श्रीरंगम उपचुनाव के लिए डीएमके का उम्मीदवार घोषित

चेन्नई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने श्रीरंगम विधानसभा सीट पर 13 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए एन.आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंगलवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, डीएमके अध्यक्ष एम.करुणानिधि ने उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में आनंद के नाम की घोषणा की।

भ्रष्टाचार के एक मामले में बीते साल प्रदेश की मुख्यमंत्री जे.जयललिता को दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया था, जिसकी वजह से यह सीट खाली हुई है।

साल 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में आनंद ने जयललिता के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन 40 हजार मतों से वह चुनाव हार गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493