Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 श्रीलंका में भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद (लीड 1) | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » विश्व » श्रीलंका में भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद (लीड 1)

श्रीलंका में भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद (लीड 1)

कोलंबो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कल्मुनाई शहर में श्रीलंका की सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद हुए हैं। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका की सेना ने जब एक घर पर छापेमारी की तो इस्लामिक स्टेट संगठन के एक सश समूह ने सामने से गोलीबारी शुरू कर दी।

वहीं कुछ आत्मघाती हमलावरों ने घर के अंदर ही खुद को विस्फोटक से उड़ा दिया।

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, घर के अंदर से तीन पुरुष, तीन महिलाएं और 6 बच्चों के शव मिले हैं।

वहीं घर के बाहर से भी 3 पुरुषों के शव मिले हैं, जिनके आत्मघाती आतंकवादी होने का संदेह है।

आसपास के क्षेत्रों में भी आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए, तलाशी अभियान चलाई जा रही है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

वहीं, कल्मुनाई और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से लगा कर्फ्यू अब तक लागू है।

शुक्रवार की शाम को सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूर्व के अंपारा जिले के एक घर से इस्लामिक स्टेट के झंडे, साहित्य और अन्य चीजे मिली हैं। ऐसा अनुमान है कि यह आतंकवादी संगठनों का शपथ-स्थल है।

शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रविवार को हुए विस्फोटों में 253 लोग मारे गए थे और 500 लोग घायल हुए थे।

श्रीलंका में भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद (लीड 1) Reviewed by on . कोलंबो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कल्मुनाई शहर में श्रीलंका की सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद हुए हैं। सेना ने शनिवार को यह जानक कोलंबो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कल्मुनाई शहर में श्रीलंका की सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद हुए हैं। सेना ने शनिवार को यह जानक Rating:
scroll to top