Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 श्रीलंका : विपक्ष के प्रदर्शन में 1 की मौत | dharmpath.com

Monday , 12 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » श्रीलंका : विपक्ष के प्रदर्शन में 1 की मौत

श्रीलंका : विपक्ष के प्रदर्शन में 1 की मौत

कोलंबो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका में गुरुवार को विपक्ष की एक विशाल प्रदर्शन रैली के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के अनुसार, कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के मुताबिक, व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

अस्पताल के मुताबिक, आठ लोगों को विषाक्त भोजन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आठ अन्य को मामूली चोटे आई हैं। साथ ही 70 से ज्यादा लोगों को अत्याधिक शराब पीने के कारण भर्ती कराया गया।

श्रीलंका के संयुक्त विपक्ष ने जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, सरकारी की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुधवार को रैली का आयोजन किया।

यह प्रदर्शन पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के छोटे बेटे और सांसद नमल राजपक्षे द्वारा आयोजित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति और उनके भाई गोटाभया राजपक्षे भी रैली में शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों का कहना है कि रैली में हजारों लोग शामिल हुए लेकिन सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।

यह प्रदर्शन बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ और गुरुवार तड़के समाप्त हुआ।

श्रीलंका : विपक्ष के प्रदर्शन में 1 की मौत Reviewed by on . कोलंबो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका में गुरुवार को विपक्ष की एक विशाल प्रदर्शन रैली के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्त कोलंबो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका में गुरुवार को विपक्ष की एक विशाल प्रदर्शन रैली के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्त Rating:
scroll to top