Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को भाजपा कर रही खोखला : अखिलेश | dharmpath.com

Friday , 9 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को भाजपा कर रही खोखला : अखिलेश

संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को भाजपा कर रही खोखला : अखिलेश

लखनऊ, 10 अप्रैल(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को खोखला करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, “जिन संस्थाओं को संविधान की रक्षा करनी चाहिए उन्हें भाजपा खोखला कर रही है। एक तरफ चुनाव आयोग की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है तो दूसरी तरफ पुलिस मूकदर्शक बनी अपराध होते देख रही है। समय है महापरिवर्तन का”

इससे पहले अखिलेश ने लिखा था कि एक तरफ शहीदों के नाम पर बेशर्मी से वोट मांगा गया, तो दूसरी तरफ रात के अंधेरों में साजिशें रची जा रही हैं।

उन्होंने लिखा कि भाजपा ने पांच साल युवाओं, महिलाओं और किसानों की नींद उड़ाई पर अब उनकी ही नींद उड़ गई है। ऐसी घड़ी में, हम सब को सावधान रहना चाहिए क्योंकि जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

संविधान की रक्षा करने वाली संस्थाओं को भाजपा कर रही खोखला : अखिलेश Reviewed by on . लखनऊ, 10 अप्रैल(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर संविधान की र लखनऊ, 10 अप्रैल(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर संविधान की र Rating:
scroll to top