नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकास को लेकर कई दावे किए।
प्रधानमंत्री के विभिन्न दावों की पड़ताल :-
दावा : विभिन्न योजनाओं से 70 करोड़ आधार लाभार्थी को जोड़ा गया।
तथ्य : 31 मार्च, 2016 तक विभिन्न योजनाओं के लिए 71.67 करोड़ आधार लाभार्थियों को जोड़ा गया।
दावा : एक साल में सौर ऊर्जा में 116 फीसदी की वृद्धि हुई।
तथ्य : जून 2015 में यह 4 गीगा वाट थी, जो जून 2016 में बढ़कर 7.8 गीगा वाट हो गई, इस प्रकार कुल 95 फीसदी की वृद्धि हुई।
दावा : जन धन योजना से 20.1 करोड़ लोगों को जोड़ा गया।
तथ्य : 22.8 करोड़ बैंक खाते खोले गए, 24 फीसदी खातों में पैसे नहीं हैं।
दावा : उज्जवला एलपीजी रसोई गैस योजना का 50 लाख लोगों को कनेक्शन मिला।
तथ्य : 35 लाख आवेदनों को मंजूरी मिली, जबकि 17 लाख लोगों को कनेक्शन मिला।
दावा : मुद्रा योजना से 3.5 करोड़ परिवारों को फायदा मिला, जिनमें 80 फीसदी महिलाएं।
तथ्य : साल 2015-16 में 3.48 करोड़ लोगों को ऋण मिले, जिनमें 79 फीसदी महिलाएं, 18 फीसदी अनुसूचित जाति व पांच फीसदी अनुसूचित जनजाति के लोग हैं।
(आंकड़ा आधारित, गैर लाभकारी, लोकहित पत्रकारित मंच, इंडिया स्पेंड के साथ एक व्यवस्था के तहत।)