Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 हिमाचली परम्पराओं का संरक्षण जरूरी : जयराम | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » भारत » हिमाचली परम्पराओं का संरक्षण जरूरी : जयराम

हिमाचली परम्पराओं का संरक्षण जरूरी : जयराम

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हिमाचली परम्पराओं का हर कीमत पर संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शन का प्रयास करेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश विकास के शिखर को छू सके।

यहां जिला मंडी जन कल्याण सभा के हिमाचली मिलन कार्यक्रम के 57वें वार्षिक समारोह तथा सायर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपराएं हैं और उन्हें हर कीमत पर जिंदा रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाना चाहिए और परंपराओं को आगे ले जाना चाहिए, तभी हमारी पहचान कायम रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सायर महोत्सव हिमाचल के लोगों, विशेष रूप से मंडी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और फसल की कटाई के उपरांत तक मनाया जाता है। बहुत-सी स्थानीय परंपराएं इससे जुड़ी हैं और इसे उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।”

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले हिमाचली समुदाय से राज्य के लोगों की सेवा में समर्थन का आग्रह किया, जो मातृभूमि के लिए एक सच्ची सेवा होगी। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि परंपराओं को जीवित रखें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न लोगों को भी सम्मानित किया।

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने से जुड़ी कल्याणकारी गतिविधियों के लिए सभा की सराहना की। उन्होंने मंडी के विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि जल्द ही जिले में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

समारोह में विभिन्न विकास गतिविधियों को चित्रित करने वाली एक फिल्म प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

ठाकुर ने यहां हिमाचल भवन में महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरम्भ किए गए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक राकेश जमवाल, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार व प्रकाश राणा, राज्य के भाजपा नेता और नई दिल्ली नगर निगम के प्रतिनिधियों के साथ हिमाचल भवन और आस-पास के परिसरों की सफाई में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर तक राज्य में 15 दिनों के लिए एक अभियान शुरू किया जा रहा है और स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

हिमाचली परम्पराओं का संरक्षण जरूरी : जयराम Reviewed by on . नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हिमाचली परम्पराओं का हर कीमत पर संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हिमाचली परम्पराओं का हर कीमत पर संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि Rating:
scroll to top