Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 हिलेरी ने हमारा लोगो चुराया : विकिलीक्स | dharmpath.com

Thursday , 15 May 2025

Home » विश्व » हिलेरी ने हमारा लोगो चुराया : विकिलीक्स

हिलेरी ने हमारा लोगो चुराया : विकिलीक्स

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गोपनीय जानकारियों को सार्वजनिक करने का अभियान चलाने वाले विकिलीक्स ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला व विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनका ट्विटर लोगो चुराया है।

समाचार पत्र डेली मेल द्वारा सोमवार को जारी एक रपट के मुताबिक, जूलियन असांज के नेतृत्व वाले संगठन ने रविवार को हिलेरी क्लिंटन पर अपने लोगो के लिए उनका निशान चुराने का आरोप लगाया।

विकिलीक्स ने ट्वीट किया है, “हिलेरी क्लिंटन ने विकिलीक्स के ट्विटर लोगो की डिजाइन चुराई है।”

विकिलीक्स ने ट्वीट में अपने लोगो को क्लिंटन के अभियान में इस्तेमाल में लाए जाने वाले लोगो को एक साथ रखकर उसकी तुलना की।

विकिलीक्स के लोगो में एक समय सूचक है, जिसमें दो ग्लोब हैं। ऊपर के ग्लोब को लाल रंग के तीर के निशान के साथ नीचे के ग्लोब पर टपकता दिखाया गया है। वहीं क्लिंटन के लोगो में लाल रंग का तीर का एक निशान ब्लू रंग का एक ‘एच’ निशान बना रहा है।

लोगो के चयन के लिए क्लिंटन इस साल आलोचना का शिकार होने वाली अकेली राजनीतिज्ञ नहीं हैं।

इस साल के प्रारंभ में अमेरिकी सीनेटर रैंड पाल पर भी लोगो चुराने का आरोप लग चुका है।

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अभियान की रविवार को शुरुआत करते हुए क्लिंटन ने कहा, “मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही हूं। अमेरिका को हर दिन एक चैंपियन की जरूरत होती है और मैं वह चैंपियन बनना चाहती हूं।”

हिलेरी ने हमारा लोगो चुराया : विकिलीक्स Reviewed by on . वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गोपनीय जानकारियों को सार्वजनिक करने का अभियान चलाने वाले विकिलीक्स ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला व विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन पर वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गोपनीय जानकारियों को सार्वजनिक करने का अभियान चलाने वाले विकिलीक्स ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला व विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन पर Rating:
scroll to top