रमन सिंह ने वाजपेयी के परिजनों से मुलाकात की और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। एम्स के निदेशक डॉ. गुलेरिया ने मुख्यमंत्री को अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी दी।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रमन सिंह के साथ थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह शनिवार को रायपुर से दोपहर 2.30 बजे विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रमन सिंह आज सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए। वह रात साढ़े आठ बजे रायपुर लौट जाएंगे।