सेरी-ए चैम्पियनशिप में फ्लामेंगो से हारा क्रुजेइरो

रियो डी जनेरियो, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के सेरी-ए चैम्पियनशिप में रविवार को खेले गए मुकाबले में छह बार की विजेता टीम फ्लामेंगो ने क्रुजेइरो को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्रुजेइरो और फ्लामेंगो की ओर से मुकाबले के पहले हाफ में एक भी गोल नहीं दागा गया।

मुकाबले के दूसरे हाफ में क्रुजेइरो के लिए 74वें मिनट में राफिन्हा ने गोल दागा और क्लब को बढ़त दिलाई। हालांकि, 84वें मिनट में पेरू के स्ट्राइकर पाउलो गुएरेरो ने गोल दागकर मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया।

फेडेरिको मानसुएलो की ओर से मुकाबले की समाप्ति से एक मिनट पहले दागे गए गोल ने फ्लामेंगो को क्रुजेइरो पर 2-1 से जीत दिलवाई।

सेरी-ए लीग सूची में रियो डी जनेरियो क्लब फ्लामेंगो दूसरे स्थान पर है। शीर्ष स्थान पर पाल्मेइरास काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493