स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी शुरू

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की स्पेक्ट्रम की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी शनिवार को शुरू हुई। 700 मेगाहट्र्ज व 900 मेगाहट्र्ज के लिए कोई बोली नहीं लगी। केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने यह जानकारी दी।

सबसे ज्यादा बोली 1800 मेगाहट्र्ज बैंड में लगाई गई। सबसे ज्यादा 75 बोलियां मुंबई सर्किल के लिए लगी। जबकि दूसरी सबसे अधिक 69 बोली असम सर्किल के लिए लगी।

नीलामी में भारतीय एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो इंफोकॉम, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया सेल्यूलर, एयरसेल व टाटा टेलीटेक ने हिस्सा लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मूल रूप से 4जी एलटीई के लिए 700 मेगाहट्र्ज बैंड के लिए किसी भी कंपनी ने बोली नहीं लगाई।

नीलामी सुबह नौ बजे से शुरू हुई, जो शाम 7.30 बजे तक चली। यह सोमवार से शनिवार तक चलेगी।

दूरसंचार विभाग ने नीलामी के लिए 2300 मेगाहट्र्ज से अधिक स्पेक्ट्रम रखा है जिनमें 700 मेगाहट्र्ज, 800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज, 1800 मेगाहट्र्ज, 2100 मेगाहट्र्ज, 2300 मेगाहट्र्ज और 2500 मेगाहट्र्ज बैंड शामिल है। ये स्पेक्ट्रम 2जी, 3जी और 4जी सेवाएं देने के लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493