भूटान का प्रतिनिधिमंडल राजनाथ से मिला

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भूटान के गृह एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री दावा ग्याल्तशेन के नेतृत्व में भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से यहां मुलाकात की।

राजनाथ ने इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय विद्रोहियों को बाहर खदेड़ने में भूटान द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

राजनाथ ने सीमा पर भारतीय पर्यटकों, व्यापारियों और मजदूरों के सामने आ रही कठिनाइयों तथा कभी-कभी चिकित्सा परीक्षा और डेटा की बायोमेट्रिक कैप्चरिंग के लिए रोके जाने के बारे में चिंता जाहिर की।

दावा ग्याल्तशेन ने इस मौके पर कहा कि भूटान भारत विरोधी गतिविधियों के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा, “चूंकि भूटान एक छोटा-सा पहाड़ी देश है, इसलिए बड़े पैमाने पर पलायन से इसके सीमित संसाधनों पर दवाब पड़ता है। इसलिए सीमा बल यह सुनिश्चित करने में ज्यादा समय लेते हैं कि कोई अवांछनीय तत्व भूटान क्षेत्र में प्रवेश न कर पाए।”

दोनों नेताओं ने कहा कि वे अगले सप्ताह सीमा प्रबंधन मुद्दों पर गृह सचिवों की होने वाली बैठक के सकारात्मक परिणामों के लिए बहुत उत्सुक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493